फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी पर पदनाम नहीं लिख पाएंगे नेताजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। होर्डिंग्स, बैनर और गाड़ी में झंडा के बाद आचार संहिता का डंडा नेताओं की गाड़ियों में लगने वाली पदनाम की नेम प्लेट पर भी चल गया है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक नेता अपनी गाड़ियों में पदनाम की नेमप्लेट नहीं लगवा पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को नेताओं की गाड़ियों से नेमप्लेट उतरवाने के निर्देश दिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने सड़क पर चेकिंग अभियान के साथ होर्डिंग्स, बैनर, आदि प्रचार सामग्री हटवाने का काम तेज कर दिया है। ज्यादातर स्थानों में होर्डिंग्स, बैनर हटवा दिए गए हैं। वॉल पेंटिंग की सफाई का अभियान चल रहा है। नेताओं की गाड़ियों से पार्टियों के झंडे भी उतरवा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नेताओं की गाड़ियों पर पदनाम लिखी प्लेटें भी नहीं लगा सकते हैं। जो लोग अपनी गाड़ी पर इस तरह की प्लेट लगाए हैं उन्हें तत्काल हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी एसडीएम व सीओ को नेताओं की गाड़ियों से पदनाम लिखी प्लेटें हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई नेता पदनाम की प्लेट गाड़ी में लगाकर घूमता मिलेगा तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई नेता वाहन पर अपनी पार्टी का झंडा लगाना चाहता है तो उसे चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।



गाड़ी पर पदनाम नहीं लिख पाएंगे नेताजी
एसडीएम, सीओ को पदनाम लिखीं प्लेटें हटवाने के निर्देश
चुनाव आयोग की अनुमति के बिना झंडा भी नहीं लगा सकते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें