फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी पल्लेदार ने बुधवार तड़के नीम के पेड़ में शर्ट से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


भाऊपुर गांव निवासी ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए। पड़ोसी गांव नगला कलार के खेत में नीम के पेड़ पर भाऊपुर निवासी सोबरन (55) का शव लटका मिला। गले में शर्ट से फंदा लगा था। सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई जर्मन ने बताया कि वह व सोबरन सिंह पल्लेदारी करते थे। काफी दिनों से सोबरन मानसिक रूप से परेशान थे।

आगरा से उसका इलाज भी चल रहा था। रात में किसी समय वह घर से निकल गया। वह लोग खोजबीन कर ही रहे थे, इसी बीच सुबह शव लटके होने की जानकारी मिली। सोबरन के परिवार में पुत्र अमित, विमल, करन व पुत्री पूनम के अलावा पत्नी संतोषी है। सोबरन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें