अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। एडीजी सुरक्षा को रायपुर सीमा से कालपी सीमा तक छोड़ने जा रहे एस्कार्ट वाहन गुरुवार को बेकाबू होकर उमरन गांव के पास पलट गया। हादसे में तीन सिपाही घायल हो गए। एडीजी ने एसपी को सूचना देकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। एस्कार्ट वाहन मुरादाबाद निवासी इन्द्रवीर चला रहा था और उसमें सिपाही फतेहपुर के अमर सिंह व भरथना के सतेंद्र सिंह सवार थे। लोगों ने बताया कि रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया पलट गया।
एसपी राधेश्याम व सीओ अर्पित कपूर अस्पताल में घायल सिपाहियों का हाल लिया। एसपी ने रनियां चौकी इंचार्ज को रायपुर की सीमा से टोल तक वीआईपी ड्यूटी में लगाया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।
गुरुवार की सुबह संतरा लदा ट्रक थनवापुर ओवर ब्रिज के पास पलट गया था। ट्रक चालक दूसरे ट्रक पर संतरे लोड करा रहा था। इस दौरान थनवापुर गांव निवासी पुत्तू सिंह का बेटा कन्हैया (8) दोस्तों के साथ सड़क से संतरे उठाने लगा। ट्रक चालक के मना करने पर बालक हाईवे पर भागा। इससे वह कानपुर की ओर जा रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। एसओ रामबहादुर पाल ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है।
एस्कार्ट वाहन पलटा, तीन सिपाही घायल
रायपुर से एडीजी सुरक्षा में लगा था एस्कार्ट
फ ोटो संख्या14एकेबीपी07- अस्पताल में सिपाहियों का हाल पूछते एसपी
फ ोटो संख्या14एकेबीपी08- उमरन गांव में पलटी पड़ी स्कर्ट वाहन