अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाने समेत किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने गुरुवार को विकास भवन में प्रदर्शन कर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
धरने में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष रशीद अहमद ने कहा कि छुट्टा मवेशियों फसलों को बचाने के लिए प्रशासन जल्द व्यवस्था करे। अस्थाई आश्रय स्थलों में चारे पानी की व्यवस्था करके ही गोवंश बंद किए जाएं। किसान रात में खेतों पर डेरा डाले हैं फिर भी फसलों को बचा नहीं पा रहे हैं।
फसलों का समर्थन मूल्य तय करते वक्त किसान यूनियन का प्रतिनिधि शामिल करने की मांग की। माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों से उनकी राय व अनुभव को पुस्तकें छपवा कर बटवाने की मांग की। सिंचाई बंधु की बैठक नियमानुसार करके टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की। बीमित फसलों गेहूं, लाही, चना आदि का प्रीमियम सरकार की ओर से अदा किए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सीडीओ महेंद्र कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू ने किया विकास भवन पर प्रदर्शन
छुट्टा मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए सौंपा सीडीओ को ज्ञापन