फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के लिए बनवाई गईं 194 वेदियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 9 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को प्रशासन भव्य रूप देने की तैयारी कर रहा है। विवाह के लिए अकबरपुर डिग्री कॉलेज परिसर में 194 वेदियां बनवाई गई हैं। वर-कन्यापक्ष सहित 3500 मेहमानों के भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।


जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि विवाह के 175 जोड़ों के पंजीयन हो चुके हैं। अभी और पंजीयन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कन्या और वर पक्ष से पांच-पांच लोगों के अलावा कर्मचारी व अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। योजना के तहत शादी करने वाली कन्या को सरकार की ओर से 20 हजार रुपये और विधवा व तलाकशुदा महिला से शादी करने पर 25 हजार रुपये की चेक दी जाएगी।
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है। अगर विवाह कार्यक्रम के पहले शासनादेश आ गया तो प्रोत्साहन राशि 35000 और 40000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा जोड़े को कपड़े, बर्तन समेत दस हजार रुपये का सामान भी दिया जाएगा। 5000 रुपये प्रत्येक जोड़े के हिसाब से खाना व अन्य व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। दो लाख तक की वार्षिक आय तक वाले परिवार के लोग लड़के व लड़की की शादी के लिए छह फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं। पिछले साल 103 जोड़ों की शादी हुई थी।
विज्ञापन




शादी समारोह में कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए आयोजन से तीन दिन पहले छह फरवरी को डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अंतिम बैठक होगी। जिसमें आयोजन में शामिल होने वाले सभी विभागों के अधिकारियों व उनके कर्मचारियों की सूची ली जाएगी। इसके बाद उन्हें खाना का कूपन दिया जाएगा। खाना में भगदड़ न मचे इसके लिए अलग से काउंटर लगाए जाएंगे। वहां कूपन देने पर खाने का पैक डिब्बा मिल जाएगा। आम और खास सबके लिए एक ही तरह का भोजन होगा।



विवाह के लिए बनवाई गईं 194 वेदियां
9 फरवरी को अकबरपुर डिग्री कालेज में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन
क्रासर
175 जोड़े करा चुके हैं विवाह के लिए पंजीयन
3500 लोगों के लिए होगी भोजन की व्यवस्था
6 फरवरी तक कराए जा सकते हैं पंजीयन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें