फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बैठेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार हर केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। वहीं सभी 82 केंद्रों को 11 सेक्टर व छह जोन में बांटा गया है। दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने पर डीएम ने कठोर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।


जिले में सात फरवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। जिसमें 82 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मिलाकर 55604 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में 11 संवेदनशील व 14 केंद्र अति संवदेनशील घोषित किए गए हैं। परीक्षाओं में गड़बड़ी न की जा सके इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्टेटिक , जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक की गई। डीएम ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर की सक्रियता व सीटिंग प्लान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक लगाने के साथ इस बार प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्टे्रट भी तैनात किए गए हैं। बैठक के दौरान डीएम ने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को केंद्रों में परीक्षा से पूर्व पहुंचने व अपनी देखरेख में प्रश्न पत्र खुलवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मोबाइल आदि निषेध सामग्री केंद्र में नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम आनंद कुमारसिंह, दीपाली कौशिक, रामशिरोमणि, जेपी पांडेय आदि सभी सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।


परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों का विवरण केंद्र व्यवस्थापक भी अलग से रजिस्ट्रर बनाकर दर्ज करेंगे। जिसमें उनके आने व जाने का समय, पदनाम अंकित करेंगे। इसके साथ ही आगंतुक से हस्ताक्षर भी कराएंगे। हालाकि अभी तक दैनदिनी में ही निरीक्षण करने वाले अधिकारी निरीक्षण का संक्षिप्त विवरण दर्ज करते थे लेकिन इस पर केंद्र व्यव्स्थापकों इसके अतिरिक्त एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


नकल पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की जहां महत्वपूर्ण भूमिका होगी वहीं निगरानी के लिए पांच स्तरीय व्यवस्था की गई है। जिसमें जोनल, सेक्टर, स्टेटिक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के अलावा केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। अभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को भी केंद्रों पर तैनात करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन




बोर्ड परीक्षा के लिए 16 कालेजों के 50 से अधिक छात्र छात्राओं को रोल नंबर नहीं एलाट हुए थे। छूटे हुए इन परीक्षार्थियों को परिषद कार्यालय ने रोल नंबर आवंटित कर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सोमवार को डीआईओएस दफ्तर से छूटे परीक्षार्थियों के प्रवेश संबंधित कालेजों को सौंप दिए गए। इसके साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्रों पर एवार्ड ब्लैंक व नामावली भी भेजी गई है। जिसमें अकबरपुर, सिठमरा, नहला कटरा, सूरजपुर, हिलौठी, नौहा नौगांव, नारखास, रनियां, चांदपुर, गोपालपुर, करियाझाला, मुक्तापुर, पोलंदर स्थित कालेज शामिल हैं।




प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बैठेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षा
11 सेक्टर और 6 जोन में बांटा गया जिला
82 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 55604 परीक्षार्थी
11 केंद्र संवेदनशील, 14 अति संवेदनशील
फोटो संख्या-04 एकेबीपी-18 कलक्ट्रेट में बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक करते डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें