फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतलूपुर में ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधने व घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से दंपति समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

कुतलूपुर के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और कप्तान सिंह के घर पास-पास हैं। यह दोनों लोग ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधते हैं और घूरा डालते हैं। सोमवार दोपहर बाद सुरेंद्र सिंह भैंस बांधने गए तो कप्तान सिंह ने इसका विरोध किया। इसी बात पर दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से सुरेंद्र शर्मा, इनकी पत्नी श्रीदेवी, पुत्री रुचि और दूसरे पक्ष से कप्तान सिंह, चरन सिंह, मोनू, बॉबी और आकाश कुमार घायल हो गए। दोनों पक्ष घायलावस्था में थाने पहुंचे। फिलहाल अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दंपति समेत आठ घायल
पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें