फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चित्रकूट। मेला जा रहे लोगों की टेंपो छेछरिहा के पास पलट गई। एक यात्री की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।

मकर संक्रांति पर मारकुंडी के पास त्रिवेणी मंदिर में मेला चल रहा है। सोमवार को मानिकपुर से कुछ श्रद्धालु व कुछ दुकानदार मेला जाने के लिए टेंपो से जा रहे थे। छेछरिहा के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर यूपी 100 टीम के उधव प्रसाद पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान शिवनगर निवासी मो.आरिफ(23) पुत्र अहमद हुसैन की मौत हो गई। घायलों में शिवनगर निवासी इमाम हसन पुत्र अब्बास, देवनारायण पुत्र रघुवंश मिश्रा, वीरन पुत्र देवनाथ, अरुण पुत्र श्रवण, रामप्रकाश पुत्र देवेंद्र कुमार व संगीता पत्नी संजीव कुमार का इलाज जारी है। मो.आरिफ मेले में छोटी सी दुकान रखे था।
विज्ञापन


इसके लिए वह टेंपो से मेला स्थल जा रहा था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसके पिता की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें