फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर से भाऊपुर रेलवे लाइन तक 15 स्थान असुरक्षित, सुबह-दोपहर व रात में पेट्रोलिंग शुरू, ये जगहें चिन्हित

Tue, 24 Sep 2024 08:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रेन पलटाने की साजिशों के बाद आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस और जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कानपुर से भाऊपुर रेलवे लाइन तक 15 स्थान बेहद असुरक्षित हैं। इन स्थानों पर सुबह, दोपहर व रात में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत कानपुर से भाऊपुर के बीच रेलवे लाइन पर 15 स्थान बेहद असुरक्षित और अतिसंवेदनशील हैं। यहां अराजकतत्वों और अपराधियों के किसी भी तरह की घटना को अंजाम देने की आशंका सबसे ज्यादा है। इसकी वजह से सुबह, दोपहर और देर रात में ट्रैक की पेट्रोलिंग शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन

नजर रखने के लिए रेलवे के ट्रैकमैन और तकनीकी स्टाफ की मदद भी ली जा रही है। इसी तरह इज्जतनगर, झांसी और लखनऊ मंडल की ओर से भी ट्रैक की निगहबानी तेज कर दी गई है। कानपुर से कासगंज, झांसी और लखनऊ जाने वाली रेलवे लाइन के असुरक्षित स्थानों की पहचान कर पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

कानपुर परिक्षेत्र में 37 दिनों के अंदर झांसी रूट पर भीमसेन स्टेशन के पास, कासगंज रूट पर बर्राजपुर स्टेशन के पास और हावड़ा रूट पर प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन ट्रेन पलटाने के प्रयास हो चुके हैं। पिछले दो महीने के अंदर देशभर में रेलवे ट्रैक पर बोल्डर, रॉड और गैस सिलिंडर रखने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्पेशल ट्रेन परख से निरीक्षण किया था
पुलिस, आरपीएफ, एनआईए, एसटीएफ समेत अन्य जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद बुधवार को प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार सिंह, आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित और अन्य अधिकारियों ने स्पेशल ट्रेन परख से कानपुर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया था।

15 स्थान असुरक्षित और अतिसंवेदनशील माने गए
उन्होंने कानपुर से झांसी, लखनऊ, दिल्ली, हावड़ा रूट का जायजा लिया। रेलवे लाइन किनारे बसी अवैध बस्तियों, आरओबी, आरयूबी, अतिक्रमण, रेलवे क्रॉसिंग का सुरक्षा और तकनीकी रूप से आकलन किया। एनसीआर रेलवे के अंतर्गत आने वाले कानपुर क्षेत्र की प्रारंभिक रिपोर्ट बनी, जिसमें 15 स्थान असुरक्षित और अतिसंवेदनशील माने गए हैं।

यहां भी कुछ स्थान असुरक्षित
दिल्ली-हावड़ा वाया कानपुर, कानपुर-भीमसेन, कानपुर-कासगंज, कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर असुरक्षित प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग, घनी बस्ती और सुनसान जगह पर बने हुए हैं, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

सिर्फ कानपुर ही नहीं गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच कई अतिसंवेदनशील और असुरक्षित स्थान चिह्नित किए गए हैं। यहां पर रेलवे स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी की पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। सुबह, दोपहर, रात में अलग अलग टीमें निगरानी कर रही हैं।  -शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें