फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से वृद्ध समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। लापरवाही करने वाले ठंड की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। अलग-अलग स्थानों में ठंड लगने तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ हुई बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से खासातौर पर बुजुर्गों व छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। ठंड लगने से गजनेर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी नारायन सिंह (70) की हालत बिगड़ गई। उनका पौत्र प्रशांत उन्हें लेकर रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचा। उसने डाक्टर को बताया कि ठंड लगने के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह से गेल बिहार दिबियापुर निवासी संध्या देवी (53) को उनका बेटा प्रमोद कुमार कानपुर इलाज के लिए ले जा रहा था। रास्ते में हालत ज्यादा बिगड़ गई तो वह उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने डाक्टर को ठंड लगने से हालत बिगड़ने की जानकारी दी। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृपालपुर अकबरपुर निवासी मनोज सिंह (20) ठंड की चपेट में आकर बीमार हो गया था। शनिवार को उसकी हालत बिगड़ने पर पिता रमेश सिंह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. वीपी सिंह ने बताया कि तीनों लोगों के परिजनों ने ठंड लगने की जानकारी दी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें