फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने काजी हाउस में बंद किए 22 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर(कानपुर देहात)। मलासा कस्बे के मोहम्मदपुर गांव में बने काजी हाउस में किसानों ने बीती गुरुवार की रात 22 मवेशियों को बंदकर ताला डाल दिया। किसानों ने गोशाला में टीन शेड डलवाने व चारे की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मलासा कस्बे के मोहम्मदपुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद यादव, सुरेंद्रसिंह बाबा, श्रीराम महावीर, छोटेलाल कठेरिया, भगवान सिंह, ने बताया कि गांव में काजी हाउस बना हुआ है। आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर गीता देवी ने काजी हाउस की मरम्मत करवाकर व तिरपाल डालकर गोशाला बना दिया गया है। आगामी सोमवार को सीडीओ महेंदसिंह राय द्वारा गौशाला का उद्घाटन प्रस्तावित है। इधर, गुरुवार की देररात छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों ने 22 मवेशियों को बंद कर ताला लगा दिया। मौसम खराब होने से गोशाला का तिरपाल फट गया। चारे-पानी, छाया की व्यवस्था न होने से पशु परेशान रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, पशुओं को खाने के लिए भूसा डाला है। गोशाला में बंद पशुओं को देखने मलासा के एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक पहुंचकर खाना पूरी कर वापस लौट गए। उपजिलाधिकारी राजीव राज ने बताया कि हवा तेज चलने से तिरपाल फट गया है। पशुओं के चारे-पानी की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें