फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में हो रहा चाटुकारों का सम्मान: बेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। जो लोग पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, जबकि चाटुकारों का सम्मान किया जा रहा है। जो लोग अपने क्षेत्र में जीत नहीं सकते, वह लखनऊ की गणेश परिक्रमा कर नेतृत्व के कान भरते हैं। यह बात सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपनी पीड़ा समर्थकों के समक्ष कहीं। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं की राय पर ही आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी के साथ साजिश के आरोप में सपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने सोमवार को रसूलाबाद के शहवाजपुर गांव में ब्लाक प्रमुख कुलदीप यादव के आवास पर बैठक की। कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के करीब 40 प्रधान व 50 बीडीसी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बेरिया ने कहा कि पार्टी चाटुकारों से घिरी है। पार्टी के लिए कार्य करने वालों का इसमें सम्मान नहीं है, जबकि चाटुकारों को गले लगाया जा रहा है। उन्होंने सपा पार्टी में प्रवेश से लेकर राजनारायण, जनेश्वर मिश्रा, मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में काम किया, लेकिन कभी इतना अपमान नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का निर्णय ही सर्वमान्य होगा। आप लोग कहेंगे तो राजनैतिक जीवन से ही संन्यास ले लूंगा। उन्होंने फैसला लेने के लिए तीन प्रमुख समर्थकों ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव, गोविंद कांत त्रिवेदी, आलोक बाजपेई की समिति बना दी है। समर्थकों से मिलकर समिति जो निर्णय करेगी उसे स्वीकार किया जाएगा। बेरिया ने कहा कि पार्टी से निकालने का संबंध में मुझे नोटिस नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र का हनन हैं। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में मीटिंग करूंगा, जिसमें बिल्हौर, घाटमपुर, शिवराजपुर, चौबेपुर के कार्यकर्ताओं से जाकर मिलूंगा। इस दौरान शैलेंद्र शुक्ला, राजकुमार यादव, गोविंद त्रिवेदी, आलोक बाजपेयी, राधेश्याम यादव, सुंदरलाल पांडेय, दिलीप पाल, केके यादव सहित आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें