फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी। सीएमओ कार्यालय में बैठ संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सोमवार को जेएसवाई भुगतान व स्वास्थ्य योजनाओं की रिपोर्टिंग का काम ठप हो गया। आरबीएसके टीम के सदस्य भी हड़ताल में शामिल हुए। इससे स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं हुआ। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में आयुष ओपीडी बंद रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने नियमत पदों पर समायोजन, नए पद सृजित करने व समान वेतन समान कार्य की मांग पूरी न होने से हड़ताल की चेतावनी दी थी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हो संविदा कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल में जिले भर के संविदा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ , नर्स और तमाम कर्मचारी शामिल रहे। यूपी मिनिस्ट्रियल एंड हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह सेंगर ने संविदा कर्मियों का हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने किसी कर्मचारी का अहित किया तो सभी संगठन के कर्मी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। संगठन के जिला मंत्री एजाज महामंत्री सतेंद्र ने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए उन्हें लड़ाई जारी रखनी होगी। प्रदेश महामंत्री डा. आई एम तव्वाब ने कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें