फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब यात्री रोडवेज बस लेकर चल पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा डिपो की यात्रियों से भरी बस एक युवक लेकर चल दिया। यह देखकर यात्री हैरान रह गए, उन्होंने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवास-विकास तिराहा पर बस को रुकवा कर युवक का शंातिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर आगरा डिपो की बस यात्रियों से भरी हुई खड़ी थी। इसी बस में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गड़रियन नगला निवासी योगेश कुमार चालक की सीट के पास बैठा था। बस के चालक और परिचालक से यात्रियों ने कई बार चलने के लिए कहा, लेकिन वह आपस में खड़े बतियाते रहे। यह

देखकर योगेश कुमार चालक की सीट पर बैठा और बस चलाकर चल दिया। यह देखकर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक ने बस को नहीं रोका। तभी एक यात्री ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आवास विकास चौकी के पुलिस कर्मियों ने मिशन अस्पताल के पास बस को रोक लिया और युवक योगेश कुमार को पकड़ लिया। तभी
विज्ञापन


पीछे से चालक और परिचालक भी आ गए। चालक बस लेकर चला गया। पुलिस युवक को कोतवाली लेकर गई। शनिवार शाम तक घटना को लेकर कोई तहरीर न आने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि युवक का बस चालक से विवाद हो गया था। चालक ने कोई तहरीर नहीं दी। इस कारण उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें