फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज का इंजन हुआ फेल -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच रास्ते फेल हुआ प्रयागराज का इंजन
विज्ञापन

0 दो घंटे इकदिल स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, जोड़ा गया मालगाड़ी का इंजन
इलाहाबाद। इलाहाबाद आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते फेल हो गया है। इस वजह से ट्रेन दो घंटे तक इकदिल स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन में मालगाड़ी का दूसरा इंजन जोड़ा गया। इसके बाद ही ट्रेन इलाहाबाद के लिए चल सकी। इलाहाबाद आते-आते प्रयागराज चार घंटा लेट हो गई। जो सुबह 6.50 की बजाय 11.10 बजे जंक्शन पहुंची।
शनिवार की रात नई दिल्ली से चली प्रयागराज एक्सप्रेस ने इटावा स्टेशन से आगे निकली तो उसके इंजन में खराबी आ गई। इंजन में खराबी आती देख ट्रेन चालक ने इकदिल रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन में 2.50 बजे ट्रेन खड़ी कर दी। इसके बाद कंट्रोल रूम टूंडला को इंजन खराब होने की जानकारी दी गई। इलाहाबाद तक जब ये खबर आई तो वीआईपी ट्रेन प्रयागराज में इकदिल रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को जोड़े जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अप एवं डाउन लाइन पर तकरीबन 20 मिनट के लिए रेल आवागमन प्रभावित हो गया। बाद में प्रयागराज में मालगाड़ी का इंजन जोड़ा गया। इसके बाद सुबह 4.30 बजे के बाद ट्रेन इलाहाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000
आज नहीं आएगी संगम और कालका मेल
इलाहाबाद। मेरठ/देहरादून से इलाहाबाद आने वाली संगम/लिंक एक्सप्रेस और डाउन कालका मेल सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएगी। दोनों ही ट्रेनें रविवार को अपने आरंभिक स्टेशन से निरस्त कर दी गई। दरअसल बीते कई दिनों से दोनों ट्रेनें कोहरे की वजह से घंटों देरी से चल रही थी। समय पर दोनों ट्रेन का संचालन हो इस वजह से दोनों ही ट्रेनें निरस्त की गई। उधर शनिवार की रात पड़े कोहरे की वजह से इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनें एक बार फिर से घंटो लेट हो गई। इसमें आनंद विहार-गया गरीबरथ 14 घंटे, नई दिल्ली-मंडुवाडीह छह घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 19 घंटे, डाउन स्वतंत्रता सेनानी 12.40 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें