फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kk

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। पधारा गांव के अपहृत मुकेश कोरी और आरोपी युवती का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस टीम ने बांदा जिले में युवती के परिजनों को खोज लिया है। उन लोगों को पूछताछ के लिए बकेवर लाया जाएगा। उधर, मुकेश की अंतिम लोकेशन कानपुर मिली है।
विज्ञापन

पधारा गांव निवासी मुकेश कोरी का चार अक्तूबर को बोलेरो सवार युवती समेत कई लोग अपहरण कर ले गए थे। घटना के बाद से पुलिस अपहृत और युवती की बातचीत वाले नंबरों की तफ्तीश में जुटी है। सीडीआर लोकेशन में बुधवार करीब सुबह छह बजे अपहृत का मोबाइल बंद हो गया था। उसकी अंतिम लोकेशन कानपुर के आसपास की मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अपहृत को कानपुर की तरफ ले गए हाेंगे। यह भी आशंका जताई जा रही कि पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरणकर्ता उसका मोबाइल कानपुर में फेंक दिए होंगे। पुलिस शनिवार को कल्यानपुर में मिली एक युवक की लाश की पहचान कराने भी परिजनों को लेकर गई थी। परिजनों ने मुकेश की लाश न होने की बात कही। कार्यवाहक एसओ सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया गया है। थानाध्यक्ष के छुट्टी से लौटने के बाद परिजनों को लाकर पूछताछ की जाएगी।

मुकेश की खोज के लिए कोरी समाज पहुंचा
कोरी समाज के नेता रिंकू कोरी प्रधान रसूलपुर समाज के तमाम लोगों के साथ बकेवर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मुकेश की बरामदगी कराने की मांग की। इसके लिए पुलिस को जो भी सहयोग चाहिए वो देने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस को ठगने की कोशिश
मुकेश अपहरणकांड के मामले में किसी ने पुलिस को ही ठगने का प्रयास किया। फोन करने वाले ने इंदौर में अपहृत और उसकी प्रेमिका दोनों को पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही। यह सुनकर पुलिस के कान खड़े हो गए। कुछ देर बाद कॉलर ने इंदौर पहुंचाने के लिए किराया न होना बताया। इसके लिए एकाउंट में पुलिस से दो हजार रुपये डलवाने को बोला। इस पर पुलिस ने उसे टप्पेबाज मान फोन काट दिया।
विज्ञापन



अपहृत मुकेश की कानपुर में मिली अंतिम लोकेशन
युवती के परिजनों के संपर्क में पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें