फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारने आई पुलिस को जुआरियों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। कस्बा बेलाताल के बेंदापुरा में रविवार शाम को जुआ पकड़ने गई पुलिस को जुआरियों ने दौड़ा लिया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे बेलाताल चौकी प्रभारी ने घेराबंदी करके तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बेलाताल कस्बे के मोहल्ला बेंदापुरा में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बेलाताल के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों को देखकर जुआरियों ने लाठी डंडे लेकर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस कर्मचारियों ने बेलाताल चौकी प्रभारी को तत्काल घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी आनन फानन में पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन तब तक जुआरी भाग गए। चौकी प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में बेलाताल चौकी पुलिस ने घेराबंदी की और छिपे हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।अन्य जुआरी भाग गए। पुलिस ने तीनों जुआरियों से पूछताछ कर रही है।

चौकी प्रभारी राजू सिंह ने पुलिस को खदेड़े जाने की घटना से इनकार किया। कहा कि कुछ जुआरियों की शर्ट पकड़ में आने के कारण वह भाग गए हैं। तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें