इटावा। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर रविवार को दिव्यांगजनों ने शहर में रैली निकाली। कचहरी परिसर से जिला अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांग शत प्रतिशत मतदान करेंगे, एक नया इतिहास रचेंगे नारे लगाते चल रहे थे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर,अपर पुलिस अधीक्षक डा.रामयश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रशांत कु़मार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।