कानपुर में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। जिसमें कॉलर ने शांतिनिकेतन स्वीट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी। भीड़भाड़ वाले इलाके में बम की सूचना से सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही बाबूपुरवा थाने की पुलिस समेत कई थानों की फोर्स व बीडीएस टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने शांतिनिकेतन स्वीट्स की पूरी बिल्डिंग में तलाशी ली। घंटों तलासी के बाद बम की सूचना फर्जी निकली। पुलिस फर्जी सूचना देने वाले की तलाश में जुटी है।