अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के बरौन गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर नगदी व जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। रिपोर्ट दर्ज करानेे के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बरौन निवासी संतोष कुमार सूअर बेचने का काम करता है। गुरुवार को उसने 21 हजार रुपये में एक सुअर बेचा था। वह रुपये घर में रखे थे। पत्नी आशा देवी और वह घर के बाहर सो रहे थे। उसी समय रात में चोर पीछे के गेट से घर में दाखिल हुए। कमरे में रखे सूटकेस को तोड़कर उसमें रखे 21 हजार रुपये, मंगलसूत्र आदि सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
सुबह जब उसे चोरी की जानकारी हुई तो उसने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच
-रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को दी गई तहरीर