फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 और लोग मिले संक्रमित, कानपुर देहात में कोरोना के सक्रिय मरीज हुए 53

विज्ञापन
ोकबरपुर सीएचसी में जांच के लिए सैंपल देता दरोगा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। सभी में सामान्य लक्षण होने से उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि रविवार को एक हजार लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई है। इसमें 12 लोग संक्रमित मिले हैं। 10 मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
एक मरीज का पता नहीं चला और एक गैर जनपद में भर्ती है। जनपद में अब कोरोना के 53 केस ही एक्टिव हैं। रविवार को मैथा, सिकंदरा, मलासा, गजनेर, सरवनखेड़ा, अकबरपुर में संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

10634 लोगों को लगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि रविवार को जनपद में 10634 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 454 वयस्कों को प्रथम डोज, 7387 को दूसरी डोज, 1528 किशोरों को प्रथम डोज, 816 को सेकेंड डोज लगाई गई। 449 फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें