फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा अंधेरे में खड़ा डंपर, टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, नहीं लगाया था हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र में कानपुर झांसी हाईवे पर रविवार की रात बाइक सवार दो दोस्त मार्ग किनारे खड़े खराब डंपर में पीछे से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मलासा निवासी किसान हासिम सिंह के परिवार में पत्नी संगीता, बड़ा बेटा पंकज और छोटा पुत्र राघवेंद्र (26) है। राघवेंद्र नबीपुर की एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह राघवेंद्र का दोस्त परसौली निवासी हसनवीर (27) उससे मिलने के लिए घर आया था।
रात में दोनों लोग बाइक से रानियां की तरफ आ रहे थे। मावर स्थित मजार के पास कानपुर झांसी हाईवे पर खड़ा डंपर अंधेरे की वजह से राघवेंद्र को दिखाई नहीं दिया। इससे दोनों डंपर में जा टकराए।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं लगाए होने से हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को निजी वाहन से जिला पहुंचाया।
जहां ईएमओ डॉ. मयंक मिश्रा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राघवेंद्र का चचेरा भाई अमर पाल देर रात जिला अस्पताल पहुंचा। भोगनीपुर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें