फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में पहले दोस्ती गांठी फिर यात्री को लूट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली से आने वाली रोडवेज बस में यात्री को जहरखुरानों ने लूट लिया। एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला एटा थाना नयागांव के गांव नगारिया निवासी नानिकराम पुत्र मानसिंह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार की रात वह घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। बस में यात्रा कर
विज्ञापन


रहे जहरखुरानी गिरोह के शातिर ने यात्री को बातों में फंसा कर किसी चीज में नशीला पदार्थ मिला कर खिला दिया। उसके खाते ही यात्री बेहोश हो गया। उसके होश होते ही उसके पास से नगदी और मोबाइल के साथ ही अन्य

सामान ले गए। शुक्रवार की सुबह रोडवेज परिचालक ने उसे रोडवेज परिसर में उतार दिया। इस दौरान यात्रियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर यात्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्री ने बताया कि गिरोह के सदस्य उसके पास से चार हजार रुपये और मोबाइल ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस में यात्री को लूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें