फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ज्वाइंट चेकिंग परमिट उल्लंघन करने पर 11 स्लीपर बसों का चालान

Mon, 02 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को माती रोडवेज डिपो के एआरएम के साथ ज्वाइंट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए परमिट उल्लंघन करने पर 11 स्लीपर बसों का चालान किया। विभाग के अनुसार वाहनों के संचालकों से 1.75 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की सड़कों से होकर निकलने वाली स्लीपर बसों के चालक एक तरफ परमिट नियमों का उल्लंघन कर जगह-जगह बस को रोक सवारी बैठाते है। वहीं दूसरी तरफ परिवहन निगम के राजस्व को चूना भी लगा रहे हैं। एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव व एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें बारा जोड़ टोल प्लाजा, भोगनीपुर, अकबरपुर सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई। बसों की जांच में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित एएसआई नियम पूरे नहीं पाए गए। इसके अलावा परमिट और टैक्स संबंधी अनियमितताएं भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें