फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए चिह्नित 11 जगहें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग स्टेशनों की मांग भी बढ़ रही है। वहीं नगर निगम की ओर से पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भेजे गए 11 स्थानों की सूची को भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) की टीम ने निरस्त कर दिया है। इन स्थानों को जांचने आई टीम को भेजी गई लोकेशन के अनुसार मौके पर संबंधित जगह नहीं मिली। अब नगर निगम को दोबारा सर्वे कर सही स्थानों का विवरण भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से अभी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए क्रिस्टल पार्किंग फूलबाग, चुन्नीगंज पब्लिक पार्किंग कन्वेंशन सेंटर, कलक्ट्रेट पब्लिक पार्किंग (एमएलसीपी), जोन-1 जोनल कार्यालय के सामने पब्लिक पार्किंग, ओमपुरवा जोन-2 चुंगी चौराहा पब्लिक पार्किंग को चिह्नित किया गया था। इसके अलावा जयपुरिया प्री स्कूल जोन-6 सर्वोदयनगर, टीपीनगर फेस-1 और फेस-3 पार्किंग, आवास विकास यूटिलिटी पार्क केशवपुरम, पनकी टेंपल के पास नाइट शेल्टर टॉयलेट और गोल चौराहा के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थान सूची में शामिल किया गया था। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि निरस्त स्थलों का दोबारा सर्वे कर सूची भेजी जाएगी। जल्द स्टेशन स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा।
स्थापित अधिकांश स्टेशन नहीं कर रहे काम
नगर निगम की ओर से मोतीझील और निरालानगर में बनाए गए चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। वहीं दो कंपनियों की ओर से स्थापित 24 स्टेशनों में अधिकांश बिजली कनेक्शन न होने से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें