इन संस्थानों को मिली ये जिम्मेदारी
कुरारा हमीरपुर व बबेरू बांदा के राजकीय पॉलिटेक्निक के साथ ही बबीना झांसी के राजकीय आईटीआई का संचालन अब दिगंबर जैन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी करेगी। तुलसीपुर बलरामपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक का प्रबंधन एनआरडीएस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड संभालेगा। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अतरौली अलीगढ़ को अब वेंचर स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चलाएगी। मां वैष्णवी शिक्षण एवं समाज कल्याण ट्रस्ट को बदलापुर जौनपुर और पिंडरा वाराणसी के राजकीय आईटीआई के संचालन की जिम्मेदारी मिली है। राजकीय आईटीआई खैर अलीगढ़ का प्रबंधन का जिम्मा अब इंदिरा गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन संभालेगा।