कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बुधवार को जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के 11 मामले आए।
कार्यक्रम की शुरुआत पोषण माह के अंतर्गत पारंपरिक गोदभराई व अन्नप्राशन संस्कार से की गई। यहां रेसिपी प्रतियोगिता, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता व एनीमिया जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। मिशन शक्ति के अंतर्गत किशोरियों व महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गईं। विद्यारंभ संस्कार के तहत बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण हुआ और बच्चों को पोषण किट दी गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर हाथ धोने की सही तकनीक बताई। यहां उपनिदेशक महिला कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा, बाल विकास परियोजना अधिकारी आस्था द्विवेदी आदि रहीं।