फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त, 47 मैदान में, आज होगी नाम वापसी

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच कराते प्रत्याशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच की गई। 58 प्रत्याशियों में से 11 के पर्चे कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। वहीं 47 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। अब गुरुवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों से 58 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार सुबह 11 बजे से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्रों की जांच का कार्य चालू हो गया। अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
जिसमें से 13 के नामांकन सही मिले। खामी मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी रामचंद्र का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इसी तरह भोगनीपुर विधानसभा सीट से 16 दावेदारों ने नामांकन कराया था। यहां 11 के पर्चे सही पाए गए।
विज्ञापन

कमियों पर सोशित समाज दल के अनल कुमार सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रामरतन सिंह, निर्दल अकील खान, नीरज कुमार शुक्ल व जागेंद्र सिंह के पर्चे निरस्त किए गए। रसूलाबाद विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशियों के पर्चों में 11 सही पाए गए।
निर्दलीय रामसुमेर का पर्चा निरस्त किया गया। वहीं सिकंदरा विधानसभा सीट से दाखिल 16 नामांकन में 12 के प्रपत्र सही मिले। खामियों पर राष्ट्रीय उदित पार्टी के मनोज कुमार, निर्दल राजकुमार, रामभरोसे व सुनील कुमार के पर्चे खारिज कर दिए गए। इसके बाद अब 58 प्रत्याशियों में 47 चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें