फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर को 100 करोड़ का दान: गुरु दक्षिणा देने वाले राकेश गंगवाल के नाम पर होगा एसएमआरटी

Tue, 05 Apr 2022 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रो. करंदीकर ने बताया कि स्कूल का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 8,10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 500 बेड के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, अकादमिक ब्लॉक, आवासीय/छात्रावास और सर्विस ब्लॉक की स्थापना होगी।
विज्ञापन
आईआईटी के डायरेक्टर से हाथ मिलाते राकेश गंगवाल (पीली शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी में बनने वाले स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) का नाम संस्थान को सबसे बड़ा दान देने वाले इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर राकेश गंगवाल के नाम पर होगा। अब इसका नाम गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी होगा।
विज्ञापन


आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर साथ हुए समझौते में इस पर मुहर लगी है। अस्पताल को तैयार होने में कम से कम 10 साल का समय लगेगा। राकेश ने सोमवार को एसएमआरटी के लिए 100 करोड़ रुपये का दान दिया था। राकेश स्कूल के सलाहकार बोर्ड में भी शामिल रहेंगे।

प्रो. करंदीकर ने बताया कि स्कूल का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 8,10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 500 बेड के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, अकादमिक ब्लॉक, आवासीय/छात्रावास और सर्विस ब्लॉक की स्थापना होगी। दवाओं के शोध एवं विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक्सीलेंस सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


तीन से पांच वर्षों में यह काम किया जाना है। दूसरे चरण में अस्पताल की क्षमता बढ़कर 1000 बिस्तर, क्लीनिकल विभाग/केंद्र, अनुसंधान क्षेत्रों में विस्तार, पैरामेडिकल विषय, वैकल्पिक चिकित्सा, अस्पताल प्रबंधन, स्पोर्ट्स मेडिसिन समेत शेष कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें