इन दो रूटों पर भी घाटा, बदलने की तैयारी
- फूलबाग से बड़ा चौराहा, रावतपुर क्रॉसिंग होते हुए जनक वाटिका।
- नौबस्ता से यशोदानगर रूट।
फरवरी में जाजमऊ-कैंट सेवा होगी शुरू
जाजमऊ की टेनरियों और कारखानों में कार्यरत मजदूरों को शाम को छुट्टी के समय नई चुंगी स्टॉपेज से बसें नहीं मिलती हैं। इसका संज्ञान ई-बस प्रबंधन ने लिया है। प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि फरवरी से रूट रिवाइज होने पर जाजमऊ से कैंट होकर परेड रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
अभी तक सर्किट हाउस होते हुए कैंट से बसें जाजमऊ जा रही हैं, लेकिन वापसी कैंट की तरफ से नहीं करती हैं। शाम को छह से सात बजे तक बड़ी संख्या में यात्री नई चुंगी स्टॉपेज पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। इसलिए इस रूट पर बस संचालन का निर्णय लिया गया है।
यात्री लोड कम मिलने पर दो रूटों को बदल दिया गया है। पनकी और गंगा बैराज रूट पर 10 बसों को बंद कर रनियां और रमईपुर रूट पर उनका संचालन शुरू किया गया है। यात्रियों की मांग के हिसाब से प्रबंधन रूटों की समीक्षा लगातार करता है। -आरके उपाध्याय, प्रबंधक परिचालन, ई-बस सेवा