इंजन में फंसकर हुए घायल
पटा फंसने से वह चलते इंजन में बुरी तरह से फंस कर घायल हो गए। चीख पुकार सुन खेत के पास मौजूद किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। इंजन को बंद कर घायल रामबाबू को बाहर निकाला और परिजनों को जानकारी दी। जब तक अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बाद से पत्नी राधा देवी, पुत्री सुमन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सुधीर भरद्वाज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।