फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम रैली आज: मोतीझील से होगी शुरूआत, 32KM का तय करेगी सफर; सांस्कृतिक-देशभक्ति के होंगे कार्यक्रम

Fri, 15 Aug 2025 07:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला द्वारा कानपुर में मां तुझे प्रणाम रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देशभक्ति की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस रैली में मुख्य अतिथि सेना मेडल ब्रिगेडियर शबरुल हसन ध्वजारोहण करेंगे।
 
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maa Tujhe Pranam Rally: कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की ओर से शुक्रवार को मोतीझील से रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में भाग लेने के लिए शहरवासी मोतीझील कारगिल पार्क के सामने नौ बजे शामिल पहुंचे। यहां पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे। 10 बजे ध्वजारोहण होगा और फिर रैली रवाना होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमांडर रेड ईगल ब्रिगेड स्टेशन कमांडर कानपुर, सेना मेडल ब्रिगेडियर शबरुल हसन ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन

रैली में सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सबसे आगे रथ पर भारत माता की प्रतिमा चलेगी। पीछे-पीछे ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल), आयुध पैराशूट निर्माणी, लघु शस्त्र निर्माणी, ट्रुफ कंफर्ट लिमिटेड (टीसीएल), आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ), स्कूल, सामाजिक संगठन व विभागों की झांकियां चलेंगी और तमाम लोग रैली में चलेंगे। रैली का स्वागत जगह-जगह किया जाएगा।

Trending Videos

22 वर्षों से आयोजित हो रही है रैली
यह रैली 22 वर्षों से आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरा शहर शामिल होकर इसे सफल बनाता है। 32 किलोमीटर चलने वाली रैली की शुरूआत मोतीझील से होगी, जहां पर पहले देशभक्ति के कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों व देश के लिए कुछ अच्छा करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यहीं से रैली में शामिल होने वाले समाज, संगठन, क्लब, सभी धर्मों के लोग अपने-अपने पारंपरिक परिधानों व थीम के अनुसार तैयार होकर या झांकी को सजाकर लाएंगे और रैली के साथ चलेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर लेकर आएं झांकी और पाएं उपहार
रैली में झांकी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्कूल, सामाजिक, धार्मिक, महिला, व्यापारी, सरकारी एवं गैर सरकारी सहित सभी संस्थाएं प्रतिभाग कर सकती हैं। इसके लिए देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित झांकियां सजाकर लाना होगा। प्रतियोगिता में एक संस्था से एक ही झांकी मान्य होगी। पंजीकरण के लिए 7007565205 पर संस्था का नाम और झांकी की थीम लिखकर व्हॉट्सअप करें। पंजीकृत संस्थानों को झांकी 15 अगस्त की सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे के बीच मोतीझील कारगिल पार्क के पास लेकर आना है। इसमें सफल प्रतिभागियों को पहला पुरस्कार 51 हजार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र, दूसरा 21 हजार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। दो को सांत्वना पुरस्कार में 5100 रुपये, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए है विशेष प्रतियोगिता
महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें महिला संगठन व क्लब समूह में या एकल प्रतिभाग कर सकती हैं। महिलाएं अपने समूह में किसी समाज (बंगाली, मराठी, मुस्लिम, नेपाली, माहेश्वरी) को प्रदर्शित करती हुई वेशभूषा या सामाजिक संदेश देती हुई प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। चयनित प्रथम महिला विजेता समूह को 11 हजार, दूसरी 51 सौ और तीसरी विजेता को 21 सौ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एकल प्रतियोगिता में बेस्ट पैट्रियॉटिक, बेस्ट फ्रीडम फाइटर और मोस्ट क्रिएटिव कॉस्ट्यूम चुनी जाने वाली महिलाओं को 2100 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागी महिलाओं को 15 अगस्त को मोतीझील कारगिल पार्क के सामने सुबह नौ बजे मां तुझे प्रणाम के सेल्फी काउंटर पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 07617403311 पर संपर्क करें।

ये हैं सहयोगी
कानपुर नगर निगम, पावर्ड बाय यूपीएसआईडी, इन एसोसिएशन विद एमएलए ग्रीन, सपोर्टेड बाय एमएचपीएल इंडिया, पालीवाल डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड, एक्सिस कॉलेजेस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, जेट इको, को स्पॉन्सर सर पदमपत सिंहानिया स्कूल, हर मिलाप मिशन स्कूल, कात्यान स्कूल, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, श्री राम एजुकेशन सेंटर, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, द चिंटल्स स्कूल, ध्रुव ज्वैल्स, पंजाब नेशनल बैंक, वंदे भारत सोलर सॉल्यूशन, कपिला पशु आहार, सोना चांदी ज्वैलर्स, कपूर फर्नीचर, विदिशा डिटर्जेंट, लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स, हीरा स्वीट्स, मुरारी ग्रुप, संजीव जैन नेताजी, डॉक्टर शुक्ला, सुखधाम रेजिडेंसी। रेडियो पार्टनर बिग एफएम, चैनल पार्टनर न्यूज प्लस, धर्म संस्कार।
विज्ञापन

एयरोमॉडलिंग क्लब ड्रोन से फहराएगा तिरंगा
कानपुर एयरोमॉडलिंग क्लब की ओर से इस बार भी मोतीझील में ड्रोन के माध्यम से तिरंगा फहराया जाएगा। आकाश में ऊंचाई तक जाकर ड्रोन से फूल भी बरसाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें