फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में एसपी यातायात मोहम्मद अकमल को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न, 18 पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा पदक

Fri, 15 Aug 2025 06:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खां को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) के लिए चिह्नित किया है। इनके अलावा पुलिस, एसटीएफ और कारागार के 18 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर बरेली के एसपी यातायात और 18 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग श्रेणी के पदकों के लिए चिह्नित किया गया। इनमें पुलिस, एसटीएफ और जेल के कर्मचारी भी शामिल हैं। कुछ को पुलिस लाइन की परेड में तो कुछ को लखनऊ बुलाकर यह पदक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खां को डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) से सम्मानित करने के लिए चिह्नित किया है। पुलिस के ही दरोगा विपिन कुमार, नवीन कुमार और राजेंद्रपाल सिंह को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी संजय सिंह, विपिन कुमार तिवारी, श्रीकांत दीक्षित को सिल्वर, इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, दरोगा रामपाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिलेगा। मुख्य आरक्षी नंदकिशोर दिवाकर, मनवीर सिंह और अनुज चौधरी को गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP: डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार राष्ट्रपति पदक, मेरठ में एक लाख रुपये के इनामी को किया था ढेर
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

उप निरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल रामजी लाल और गिरिजेश पोसवाल - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ में इन्हें मिलेगा पदक
एसटीएफ बरेली के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि उनके आरक्षी चालक अतुल कुमार को डीजीपी का प्रशंसा चिह्न (रजत), हेड कांस्टेबल रामजी लाल को प्रशंसा चिह्न (रजत), दरोगा अमित कुमार को प्रशंसा चिह्न (रजत) और हेड कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा जाएगा।

ये जेलकर्मी होंगे सम्मानित
जिला जेल के चालक मोतीलाल को प्रशस्ति चिह्न (हीरक), सेंट्रल जेल के जेल वार्डर शशिभूषण मलिक को स्वर्ण पदक और हेड जेल वार्डर मान सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजी कारागार की ओर से रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें