फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड श्रेणी प्राप्त जन प्रतिनिधि के साथ सादी वर्दी में एक गार्ड

Sat, 21 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सीडीओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को विकास भवन में पत्रकारों को विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जानकारियां दी। कहा कि मतदान प्रक्रिया व आने वाली समस्याओं को सरल बनाए जाने के लिए निर्वाचन आयोग ने समाधान एप, सुविधा एप लांच किया है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने कहा कि समाधान एप के जरिए कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सुविधा एप में राजनीतिक दल मीटिंग सहित अन्य कार्यों के लिए परमीशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस एप के जरिए कोई शिकायत नहीं रहेगी कि उनको वरीयता नहीं प्रदान की गई जिसका आवेदन पहले आएगा उसको अनुमति पहले प्रदान होगी। चुनाव निष्पक्षता से कराया जाएगा।

कहा कि आयोग का इस बात पर जोर है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जाए। इसके लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं, जिले में उन बूथों को पहले ही चिह्नित कराया जा चुका है, जहां पर पिछले चुनावों में कम तादात में लोगों ने वोट डाले हैं। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, आशा बहू, बीएलओ सहित अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा कि उनको पिछले चुनावों में किसी ने वोट डालने से रोका तो नहीं है। कहा कि 521 बूथ पर विद्युत प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। जिसके लिए 38 लाख रुपये आवंटित हुआ है।
विज्ञापन


विद्युत प्रकाश के लिए काम शुरू हो गया है। कहा कि मतदान के दौरान कोई भी वीवीआईपी नहीं है। यदि कोई जेड श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है तो उसके साथ केवल एक गार्ड सादी वर्दी में मतदान कक्ष के अंदर असलहा छुपाकर मौजूद रहेगा।

मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने ईवीएम की कई जानकारियां प्रदान की। कहा कि कई बार देखा गया कि मतगणना के दौरान मतदान टेबिल पर मशीन रिजल्ट नहीं बताती है, लेकिन यह तब होता है जब पीठासीन अधिकारी ने मतदान खत्म होने के बाद क्लोज का बटन नहीं दबाया। पीठासीन अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मतदान खत्म होने पर क्लोज का बटन दबा दें। कहा कि स्वीप कार्यक्रम की मानीटरिंग के लिए आब्जर्बर नवनीत कौर के 26 जनवरी तक आने की संभावना है। प्रशिक्षक एनसी टंडन ने मशीन की बैट्री लगाने व सील करने के तरीके बताए।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल ने बताया ईडीसी व पोस्टल बैलेट से मतदान के तरीके बताए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें