फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति वालों को पाबंद करें

Sat, 21 Jan 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
IG - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में शांति व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आईजी ने पुलिस लाइन में अधिकारी, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वालों को पाबंद किया जाए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।
विज्ञापन


आईजी जकी अहमद ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मतदान में बाधा डालने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है। उनके खिलाफ गुंडा एक्ट सहित अन्य धाराओं में पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला बदर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है। अवैध शस्त्रों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इससे पहले आईजी ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली।

कहा कि चुनाव से पहले शस्त्रों को जमा करा लिया जाए। मतदान केंद्रों के रास्तों को पुलिस पहले से ही देख ले। आईजी ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के निकट रहने वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर कई बार विवाद हो चुका है। उन पर विशेष चौकसी बरतें। अतिरिक्त पुलिस बल को मतदान केंद्र के बाहर लगाया जाए।
विज्ञापन


इस मौक पर एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह, सीओ तिर्वा, अंबरीश सिंह भदौरिया, सीओ छिबरामऊ  के अलावा सदर कोतवाली प्रभारी अजय राज वर्मा, आलोक सिंह यादव, आमोद कुमार सिंह, अनवर अहमद, सुरेश कुमार, आरपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें