फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में युवक की मौत, सदर कोतवाली में हंगामा, परिजनों ने पड़ोसी दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दोस्त के साथ मुंबई गए युवक की मौत हो गई। दोस्त शव छोड़कर घर चला आया। जानकारी होने पर परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। इन्होंने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला काजी टोला निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र काली चरण करीब ढाई साल पहले पड़ोस में रहने वाले दोस्त के साथ मुंबई के कोल्हापुर में रोजगार की तलाश में गया था। बुधवार को दोस्त मुंबई से घर चला आया। मुकेश के भाई सुशील और बृजेश कुमार ने मुकेश के बारे में पूछताछ की तो बताया कि वह भी जल्द घर लौट आएगा।
शुक्रवार सुबह मुंबई से किसी व्यक्ति ने फोन कर सुशील को भाई मुकेश की मौत की जानकारी देते हुए व्हाट्स एप पर शव के फोटो भेजे। इसके बाद परिजनों ने सदर कोतवाली पहुंच कर हंगामा कर दिया। इन्होंने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने दोस्त को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला गैर राज्य का है। परिजनों की मांग पर दोस्त से पूछताछ कर मुंबई के कोल्हापुर थाने में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें