फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हुए कार हादसे में महिला की मौत, दो घायल

Thu, 27 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
दिल्ली से सुल्तानपुर वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा कार सवार परिवार लखनऊ-हाईवे एक्सप्रेस वे हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम दिल्ली के थाना तिरावननगर शहादतपुर निवासी पवन कुमार व मनीष कुमार परिवार की एक अन्य महिला के साथ कार से लखनऊ-आगरा हाईवे एक्सप्रेस से सुल्तानपुर जा रहे थे। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बांगरपुर गांव के सामने तेज गति में जा रही कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में पवन कुमार (42), वीरेद्र कुमार (46) कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार में सवार महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जबकि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि  हादसे में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें