फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगने में देरी पर महिला ने काटा हंगामा

विज्ञापन
हंगामा करती महिला को समझाता होमगार्ड। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने आई महिला ने हंगामा काटा। पर्चा फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन

विनोद दीक्षित अस्पताल में गुरुवार को कोरोना रोधी वैक्सीनेशन हो रहा था। लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी कतार में महिला साथी के साथ खड़ी थी। कुछ देर में उसकी बारी आ गई। कर्मचारी ने पर्चा लेने के बाद मोबाइल पर फीडिंग शुरू की। कुछ देर के बाद कर्मचारी ने महिला से आधार कार्ड मांगा। इस पर महिला भड़क गई। कर्मचारी पर आरोप लगाने लगी। अस्पताल परिसर में घूम-घूम कर करीब आधा घंटे तक हंगामा काटा।
विज्ञापन

जानकारी पर कई लोग पहुंच गए। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने महिला की व्यथा सुनी। महिला को बताया गया कि बिना आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता है। अगले दिन आधार कार्ड लेकर आने पर वैक्सीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें