मझइया गांव में जागरण समिति के तत्वावधान में
तालग्राम के आशुतोष धाम सेवा समिति की ओर से आयोजित मां भगवती के जगराते
में बाहर से आए कलाकारों ने पूरी रात भक्तिगीतों की पूरी रात बयार बही।
कार्यक्रम के दौरान पेश कई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
तालग्राम
के बस स्टाप पर मंगलवार शाम देवी जागरण का शुभारंभ कुसुम चौहान ने मां
भगवती की आरती उतार कर किया। इटावा से बाला जी म्यूजिकल ग्रुप के बुंदेलखंड
के कलाकार श्याम दिवाना ने चलो बुलावा आया है, मैया ने बुलाया है गीत पर
वाहवाह लूटी। इटावा की ही हेमा ने बेटियां जब पराई होती हैं गीत गाकर खूब
तालियां बटोरीं।
कानपुर की कलाकार बेबी ने सत्यम-शिवम-सुंदरम गीत गाकर भीड़
का मनोरंजन किया। अन्य कई कलाकारों ने भजन पेश किए। रातभर चले जगराते में
अलीगढ़ के मनोज सम्राट की टीम ने उड़ते हुए हनुमान, शिव-पार्वती नृत्य,
राधा-कृष्ण की होली, माखन चोर, मयूर नृत्य, मां की झांकी समेत कई झांकियां
दिखाईं। यह आकर्षण का केंद्र रहीं।
देवी गीतों को सुनने को कस्बा से
लेकर आसपास के सैकड़ों महिला-पुुरुषों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके
पर कमेटी के मधुबन मिश्र, अवधेश भदौरिया, आशुतोष दीक्षित, अनिल चौरसिया,
सुबोध पटेल, हिमांशु भदौरिया के अलावा शांति व्यवस्था के लिए एसओ मोहम्मद
इमरान खां भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
वहीं मझइया में मां भगवती के
जागरण में कलाकार राम-लक्ष्मण क्रोध ने शेर सवा शेर पर सवार मैया की, वहीं
प्रवीन कुमार ने मां हर लेती है दुखड़े अपने हर लाल के गीत गाया। इसके
अलावा ब्रजमोहन अकेला ने भी भजन पेश किए। काली मां, दुर्गा, गणेश भगवान
समेत कई झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।