Villagers demonstrated in Akbarpur for compensation
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में मुआवजे की मांग के लिए अकबरपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक मुआवजे की राशि नहीं मिल जाती तब तक चौड़ीकरण में अपनी जमीनें नहीं देंगे।
रविवार को अकबरपुर गांव में डॉ. राजेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कई ग्रामीण एकत्रित हुए। हाईवे के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में जा रही जमीनों के मुआवजे की मांग को लेकर वे लोग डीएम, एसडीएम और परियोजना निदेशक को ज्ञापन दे चुके हैं। अभी तक सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनको मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक अपनी सैकड़ों साल पुरानी बिल्डिंगों को नहीं तोड़ने देंगे। प्रदर्शनकारियों में मुकेश चौरसिया, राजीव चौरसिया, राजीव दुबे, महेश दीक्षित, अजीत पांडेय, श्रीकांत तिवारी, आशीष चौरसिया, अनुज दीक्षित, अलीशेर, पंकज चौरसिया व संजीव चौरसिया मौजूद रहे।