फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में दो बच्चों की हत्या कर फांसी पर झूल गई मां, खिड़की तोड़कर निकाले गए तीनों शव, गांव में सनसनी

Thu, 30 Sep 2021 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कन्नौज के ठठिया में एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मारा फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज के ठठिया इलाके के खलगपुर्वा गांव में कमरे का दरवाजा बंद कर महिला ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद वह फांसी पर झूल गई। सुबह दरवाजा न खुलने पर ननद ने खिड़की से झांका तो कलेजा कांप गया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदारी में गए पति को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में खिड़की तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। खलगपुर्वा निवासी गोविंद बिजली विभाग कन्नौज में संविदा पर तैनात हैं। दो दिन पहले वह छिबरामऊ में रहने वाली बीमार बहन के घर गए थे। घर में 30 वर्षीय पत्नी विनीता, पांच वर्षीय बउआ और ढाई माह का बेटा था।

बुधवार रात करीब नौ बजे विनीता बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। अंदर से दरवाजा बंद कर किसी समय दोनों बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह गोविंद के बुजुर्ग पिता रामसेवक खेतों की ओर चले गए। आठ बजे तक विनीता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ननद कल्पना ने खिड़की से झांक कर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड पर बच्चों के शव और फंदे पर विनीता को लटका देखकर कलेजा कांप गया। कल्पना चीख-पुकार मचाने लगीं। इससे पास में सो रही ननद नेहा भी जाग गई। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के बाद गोविंद और अन्य रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने खिड़की तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला।

विनीता ने दीवार के छेद में रस्सी को बांध कर फांसी लगाई थी। विनीता के पिता राम संजीवन यादव (निवासी रामकिशन निवादा, ककवन, कानपुर देहात) ने बताया कि पांच साल पहले बेटी विनीता की शादी की थी। घटना से पूरा परिवार आहत है।

सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ एएसपी अरविंद कुमार और सीओ दीपक दुबे ने छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि परिवार के लोग घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यो उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें