फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, दो भाईयों की मौत

Sat, 18 Dec 2021 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में किसान बाजार के पास धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली से देर रात बाइक टकरा गई। हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं। हादसे में एक किशोर भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


तिर्वा इंदरानगर निवासी निखिल राज (23) अखिल राज (25) की मेडिकल कालेज के सामने लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के करीब काफी हाउस के नाम से दुकान है। देर रात अखिल राज ठठिया निवासी सुमित (15) के साथ कस्बा आ रहा था। तभी बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए।

अखिल के फोन पर निखिल अपने घायल भाई को बाइक से मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहा था। तभी किसान बाजार के निकट पलटी पड़ी धान लदी ट्राली से बाइक टकरा गईं। हादसे में दोनों सगे भाई घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें