फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर महिलाओं ने की अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते कई गांव के संपर्क मार्ग खत्म हो गए हैं। इससे महिलाओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर गांव के सामने अंडरपास बनवाने की मांग की है। डीएम ने एनएचआई के अधिकारियों से बात कर अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते फतेहपुर जसोदा गांव के सामने बाईपास बनाया जा रहा है। गांव की प्रधान गोमती देवी के साथ पहुंची महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। महिलाओं ने बताया कि अंडरपास न बनने से कई किलोमीटर का चक्कर काटकर गांव पहुंचना होगा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान ने गांव की महिलाओं के साथ डीएम राकेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन देते हुए अंडरपास की मांग की। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और ठेकेदार से बात कर अंडरपास बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नीतू कुशवाहा, रेखा, मीरा देवी, सुनीता, ज्ञान देवी, गीता, सोनी, रामगंगा,जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, हरगोविंद और चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें