फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सपा के गढ़ में जमकर बरसे ओवैसी, कहा- डिंपल को हमने नहीं चाचा शिवपाल ने था हराया

Fri, 18 Feb 2022 12:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

कन्नौज के हाजी शरीफ स्थित उर्स मैदान में एआईएमआईएम प्रत्याशी डॉक्टर सुनील दिवावर के समर्थन में ओवैसी ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के नाम से वे लोग गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के गढ़ कन्नौज में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के साथ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा और सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लग रहे हैं कि वे सपा को हराने आए हैं। इससे पहले तो वे यूपी में नहीं आए फिर डिंपल को उन्होंने कैसे हरा दिया। अखिलेश की पत्नी डिंपल को उन्होंने नहीं बल्कि चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा से मिलकर हराया था।

विज्ञापन


शहर के हाजी शरीफ स्थित उर्स मैदान में एआईएमआईएम प्रत्याशी डॉक्टर सुनील दिवावर के समर्थन में ओवैसी ने कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के नाम से वे लोग गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने पर बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश के सीएम होंगे। इसमें अल्पसंख्यक और दो अति पिछड़े समाज के डिप्टी सीएम होंगे। ओवैसी ने कहा कि 20 फरवरी को महिलाएं हिजाब और नकाब में मतदान करें। 

वहीं छिबरामऊ के सिकंदरपुर स्थित भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान में बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र से भटक चुकी है। गठबंधन प्रत्याशी चंदन पठान, तिर्वा विधानसभा प्रत्याशी रामेंद्र शाक्य व कन्नौज सदर प्रत्याशी सुनील दिवाकर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें