फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली: 80 साल की वृद्धा को नहीं मिली व्हील चेयर, मां को पीठ पर लाद जांच कराने के लिए घूमता रहा बेटा, देखें तस्वीरें

Tue, 13 Apr 2021 12:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

- मां को पीठ पर लादकर जांच कराने दूसरी मंजिल पर पहुंचा राम विलास
विज्ञापन
1 of 5
जिला अस्पताल में मां शांती देवी को पीठ पर बैठाकर जांच कराने के लिए घूमता बेटा राम विलास - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिला अस्पताल की बदरंग तस्वीर सोमवार को दिखी। यहां इलाज के लिए आई 80 साल की वृद्धा को व्हील चेयर तक नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद बेटे ने मां को पीठ पर लाद लिया। वह जांच कराने के लिए घूमता रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
जिला अस्पताल में मां को पीठ पर बैठाकर जांच कराने के लिए घूमता बेटा राम विलास - फोटो : अमर उजाला
कई कर्मचारियों ने देखकर भी नजरअंदाज कर दिया। कानपुर के बिल्हौर निवासी राम विलास की 80 वर्षीय मां शांती देवी की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही है। रामविलास मां का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
जिला अस्पताल में मां को पीठ पर बैठाकर जांच कराने के लिए घूमता बेटा - फोटो : अमर उजाला
राम विलास ने बताया कि अस्पताल में कई लोगों से कहने के बाद भी व्हील चेयर उपलब्ध न होने पर वह मां को पीठ पर लादकर इधर-उधर भटकते रहे। उसे बताया गया कि शुगर की जांच दूसरी मंजिल पर होती है।

 

4 of 5
जिला अस्पताल में मां को पीठ पर बैठाकर जांच कराने के लिए घूमता बेटा - फोटो : अमर उजाला
मां को पीठ पर लादकर वह जांच कराने दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां जांच कराने के बाद डॉक्टर के पास ले गए। वहीं सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि इमरजेंसी में एक व्हील चेयर हर समय उपलब्ध रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिला अस्पताल में मां को पीठ पर बैठाकर जांच कराने के लिए घूमता बेटा - फोटो : अमर उजाला
युवक शायद जानकारी के अभाव में इमरजेंसी में नहीं गया। मरीज को पीठ पर लेकर जांच कराता रहा। संबंधित स्टाफ ने देखने के बाद भी मदद क्यों नहीं की, इसकी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें