फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोर समेत दो लोगों की मौत, रोहली में 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के रोहली गांव में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। रोहली गांव निवासी तेजराम का छोटा पुत्र रबी (14) गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। वह चार दिन पहले बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने शुक्रवार को गुरसहायगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाई रजनेश ने बताया कि डॉक्टर ने डेंगू की पुष्टि की थी। मां राम देवी रो-रोकर बेहाल रहीं।
विज्ञापन

वहीं गांव के रघुनंदन सिंह( 58) भी बुखार की चपेट में आ गए। छिबरामऊ इलाज हो रहा था। गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे रनधीर सिंह ने बताया कि बुखार से मौत हुई है। रघुनंदन खेती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें