फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में निपटा व्यापारियों के बीच लेनदेन का विवाद

विज्ञापन
मंदिर में शिवलिंग पर रुपये रखता व्यापारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। कानपुर के थोक व्यापारी का पैसों के लेनदेन का विवाद कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में हाथ रखकर कसम खाने के बाद निपट गया। स्थानीय दुकानदार ने 12 हजार रुपये बकाया होने की बात स्वीकार करते हुए मंदिर में रख दिए। बाद में कानपुर के व्यापारी ने एक लाख चालीस हजार रुपये छोड़ दिए।
विज्ञापन

कानपुर के कलक्टरगंज निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि वह दालों का थोक व्यापार करते हैं। गुड़ मंडी के अजय गुप्ता उर्फ बबलू चार साल पहले उनके पास से दाल लाते थे। एक लाख चालीस हजार रुपये बकाया थे। वह तगादा करने के लिए गुड़ मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे। यहां व्यापारी ने बेटों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामला कोतवाली पहुंच गया। सोमवार को किराना कमेटी के लोगों ने दोनों व्यापारियों के बीच समझौते का प्रयास किया। स्थानीय दुकानदार ने पहले कोई भी बकाया न होने के लिए कहा। मामला निपटता न देख कोतवाली में बने मंदिर का सहारा लिया गया। अजय गुप्ता ने 12 हजार रुपये बकाया होने की बात कहते हुए मंदिर में रख दिए। विनोद गुप्ता ने 12 हजार रुपये लेने की बजाय एक लाख चालीस हजार रुपये छोड़ने की बात कही। समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए।
इस दौरान किराना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता उर्फ मुन्ना दाल वाले, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लालू गुप्ता, सभासद दिलीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, दीपांक दुबे आदि व्यापारी मौजूद रहे। तय हुआ कि 12 हजार रुपये कोतवाली मंदिर के सुंदरीकरण में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें