फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूल गया देसी शराब का सेल्समैन

विज्ञापन
रोते-बिलखते सचिन के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
जसोदा(कन्नौज)। जसोदा चौकी क्षेत्र में देसी शराब की दुकान के सेल्समैन ने ठेके के कमरे की कुंडी बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली के गांव गोसाईंदासपुर निवासी अवधेश पाल का लगभग 21 वर्षीय पुत्र सचिन शराब ठेके पर सेल्समैन था। सोमवार सुबह सात बजे सचिन ने कमरा अंदर से बंद कर पंखे से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। सुबह आठ बजे के बाद बड़ा भाई नितिन खाना देने आया तो कमरा अंदर से बंद देख आवाज दी। जवाब न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो सन्न रह गया। नितिन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। चौकी प्रभारी अमित पोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों के सहयोग से बेलचा डालकर कुंडी खोली। इसके बाद शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की।
विज्ञापन

सचिन की मां ने आरोप लगाया कि अभी दस दिन पहले नौकरी पर बुलाया गया था। सचिन को प्रताड़ित किया गया। इससे फांसी लगा कर जान दे दी। वहीं चर्चा रही कि प्रात: साढ़े छह बजे सचिन ने अपने कुछ मित्रों को गुड मार्निंग का मैसेज भेजा था। इसके बाद फांसी लगाई। कमरे के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसका प्लग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें