फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदला कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर दुरुस्तीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते रविवार से कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर के निर्धारित समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यह परिवर्तन 31 जनवरी 2022 तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग का निरीक्षण कर दुरुस्तीकरण का काम रविवार से शुरू हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से कन्नौज होते हुए फर्रुखाबाद तक जाने वाली 04133 ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:30 बजे पर रवाना होगी। यह कन्नौज शाम 5:34 बजे पर पहुंचेगी। यह समय 19 दिसंबर से 31 जनवरी 2022 तक रहेगा। इससे पहले यह ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन पर तीन बजकर 13 मिनट पर पहुंचती थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें