फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर महिला समेत तीन की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बुखार के कहर से महिला समेत तीन लोगों के मौत हो गई। अंदौआ गांव में दो किसानों की मौत से लोगों में दहशत है। गांव में करीब दो दर्जन लोग बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन

कस्बा तालग्राम मोहल्ला तालाब कलां टिकुरियन निवासी हंसराम शाक्य खेती करते हैं। पत्नी अर्चना (42) को 11 दिन पहले बुखार आया। परिजनों के मुताबिक फर्रुखाबाद नर्सिंगहोम भर्ती कराया। खून की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने गुरुवार दोपहर बाद रेफर कर दिया। शाम को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा पहुंचते ही मौत हो गई। पति हंसराम ने बताया कि डेंगू से मौत हुई है। दो पुत्र प्रशांत और प्रांशू हैं।
इसी तरह अंदौआ गांव निवासी रामगिरीश वर्मा (58) खेती करते थे। 15 दिन पहले बुखार की चपेट में आ गए। परिजन पहले गुरसहायगंज लेकर गए। यहां से सोमवार को कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक यहां जांच में डेंगू निकला। गुरुवार शाम इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। दीपावली देर शाम शव घर आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बड़े पुत्र मुलायम ने बताया कि परिवार में पांच भाई और मां हैं। इसी गांव के किसान राजाराम (70) आठ दिन से बुखार से पीड़ित थे। सीएचसी से बुधवार को दवा लाए थे। डॉक्टर ने चेकअप कराने की सलाह दी लेकिन शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। गांव के मित्रसेन ने बताया कि करीब तीस लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। कुछ दूसरे शहरों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें